LIVE ukraine Crisis: यूक्रेन की राजधानी में सरकारी क्वार्टर के पास सुनी गईं गोलियों की आवाजें, कीव से कुछ ही दूरी पर हैं रूसी सैनिक

यूक्रेन पर रूस के हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को राजधानी कीव में धमाकों की कई आवाजें सुनी गईं। रूसी सैनिकों ने दूसरे दिन भी हमले जारी रखे हैं। वहीं यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूसी बलों को कीव से तीन मील की दूरी पर देखा गया है, वे हमले के लिए यूक्रेन की राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं।

LIVE अपडेट्स

  • यूक्रेन की राजधानी स्थित सरकारी क्वार्टर के पास गोलियों की आवाज सुनाई दी
  • एअरोफ्लोत पर ब्रिटेन के प्रतिबंध के जवाब में रूस के नागर विमानन प्राधिकरण ने रूसी हवाई क्षेत्र में ब्रिटेन की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया ।

Source News: punjabkesari