अस्पताल की हालत देख अधिकारियों को लगाई फटकार, देर रात PMCH पहुंचे डिप्टी CM तेजस्वी यादव

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही राज्य उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी बीच तेजस्वी यादव मंगलवार देर रात 12 बजे पटना के पीएमसीएच का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने मरीजों एवं अस्पताल की हालत को देखते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।

IMAGES SOURCE : google



दरअसल, मरीजों की शिकायत को लेकर उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार ने देर रात पीएमसीएच का दौरा किया, जहां उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कई कमियां पाई। अस्पताल की गंदगी देख लोगों मे नाराजगी जताई और तेजस्वी से अधिकारियों को निर्देश देने के लिए कहा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा की जा रही लापरवाही पर भी तेजस्वी गुस्से में दिखे।

इसी बीच आज तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य के सभी बड़े अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। आज की मीटिंग में पूरे जिले के अधिकारी को बुलाया गया है। बैठक में राजय की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari