जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी को भेंट की जाएंगी खास चीजें, आदिवासियों ने लगाई प्रदर्शनी

महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम मोदी आज भोपाल में विश्व के ए क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति को राष्ट्र को सौंपेंगे। इस दौरान पीएम मोदी को आदिवासियों के हाथों से बनी कुछ खास चीजें भेंट की जाएगी। इसमें आदिवासी परिधान, कलाकृतियां पेंटिंग आदि शामिल हैं। आदिवासी परिधान में जैकेट, साफा-माला और तीर-धनुष के साथ साथ झाबुआ से मंगवाई कई जैकेट भी शामिल है। साफा और माला डिंडौरी के बौगाओं की तरफ से और तीर-धनुष जोबट के भीलों की तरफ से भेंट किए जाएंगे। इसके साथ ही संस्कृति विभाग की तरफ से पीएम मोदी को गोंड रानी कमलापति की मूर्ति दी जाएगी।

आदिम जाति विभाग की ओर से सारे उपहार एसपीजी को सौंपे दिए गए हैं। पद्मश्री सम्मान पाने वाले 2 आदिवासी गौंड चित्रकार भूरी बाई और भज्जु सिंह श्याम की पेंटिंग भी मोदी को भेंट की जाएगी। जनजातीय संग्रहालय ने 14 पेंटिंग में से दो चित्रकारों की दो पेंटिंग चुनी हैं।

वहीं, शिवपुरी में बनी पीएम मोदी के लिए खादी से बनाई हई जैकेट भी भोपाल मंगवाई गई है। शिवपुरी के विकासखंड बदरवास की महिला स्व सहायता समूह प्रगति ने मोदी जैकेट बनाया है। राधा दीदी और समूह इस जैकेट को लेकर भोपाल पहुंच गई हैं। महिला समूह यह जैकेट प्रधानमंत्री को भेंट करेगा।

ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में प्रदर्शनी के लिए खादी से बनी स्पेशल जैकेट मंगाई गई है। बदरवास में तकरीबन 2500 महिलाएं हैं जो खादी से जैकेट बनाने का काम करती हैं। जिसमें 24 प्रोडक्ट हैं, जिनका अवलोकन मोदी करेंगे। इन्हीं लोगों ने मोदी के लिए विशेष जैकेट बनाई है।

आदिवासियों ने लगाए हैं स्टॉल
आदिवासी चीजें के भोपाल में 16 स्टॉल लगे है, जिसमें से तीन स्टॉल शिवपुरी के हैं। शिवपुरी से ये महिलाएं 13 नवंबर को ही भोपाल पहुंच गईं। इनमें जैकेट का स्टॉल, मल्टीग्रेन, दलिया, बेसन, मूंगफली का तेल, साड़ी,कुर्ता आदि के स्टॉल लगाए गए हैं।