भव्य समारोह कर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई ब्राह्मणों के अग्रणी पंडित मांगेराम शर्मा की जयंती

नौ सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेज यूपी में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की मांग

हापुड़ : विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) जिला हापुड़ यूपी के तत्वावधान में विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक ब्राह्मण शिरोमणि स्व. पंडित मांगेराम शर्मा जी की जयंती का भव्य समारोह का आयोजन राजेश्वरी शर्मा स्मारक पब्लिक स्कूल सिंभावली जिला हापुड़ में सम्पन्न हुआ!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाबल मिश्रा पूर्व सांसद दिल्ली, सहित चेयरमैन पंडित रविकांत शर्मा, अंबिका प्रसाद शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पंडित सोमदत्त शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, पंडित संजय कौशिक राष्ट्रीय सचिव, पं० माया प्रकाश शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष यूपी, पंडित अजय शर्मा, सहित सभी का पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया !

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाबल मिश्रा पूर्व सांसद एवं पंडित रविकांत शर्मा चैयरमेन के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर, व शारदा पीठम श्रृंगेरी शाखा के श्री मुकांबिका मंदिर सी ब्लॉक विकासपुरी नई दिल्ली पंडित प्रकाश चन्द्र सहित विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार से विधि-विधान के द्वारा पूजन कर किया गया !

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित रविकांत शर्मा ने की, व संचालन प्रसिद्ध कवि डॉ अनिल वाजपेयी ने किया !

कार्यक्रम में आए सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने अपने रुप में विचार रखते हुए पंडित मांगेराम शर्मा जी के जीवन से जुड़े उनके उद्देश्य और आकांक्षाओं को दर्शाया !

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने कहा कि मेरा जीवन पंडित मांगेराम शर्मा जी के विचार और उनके मार्गदर्शन में रहा,यह मेरा सौभाग्य है, पंडित मांगेराम शर्मा ने अपना सम्पूर्ण जीवन ब्राह्मणों को एकजुटता करने में लगा दिया, उनसे प्रेरणा लेते हुए आज लाखों ब्राह्मणों द्वारा बनाए गए सैंकड़ों संगठन ब्राह्मणों की एकजुटता को दर्शाता है,

कार्यक्रम में अपने बाबूजी को याद करते हुए पंडित रविकांत शर्मा चैयरमेन ने विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक स्व. पंडित मांगेराम शर्मा जी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, और कहा कि हम सभी को एक जुटता दिखाते हुए अपने वर्चस्व को बनाए रखना है, के साथ ही नारा लगाते हुए कहा कि

“जो ब्राह्मण का सम्मान करेगा वही देश पर राज करेगा”

उन्होंने प्रधानमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन को पढ़ते हुए गढ़मुक्तेश्वर से आए एसडीएम को सौंपा, जिसमें प्रमुख मांगे,

1. विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के संस्थापक ब्राह्मण शिरोमणि स्व. पं० मांगेराम शर्मा जी को भारत सरकार ‘भारत रत्न’ से शीघ्र सम्मानित करे !
2. यू.जी.सी का काला कानून छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य के लिए सम्पूर्ण भारत से वापिस लिया जाए !
3. यूपी में ब्राह्मणों के उत्थान कल्याण सुरक्षा और सम्मान के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन शीघ्र किया जाए !
4. जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में भगवान परशुराम की विशालकाय मूर्ति एवं एक घाट का नाम भगवान परशुराम घाट रखा जाए !
5. जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में तीर्थ पुरोहितों एवं मृतक लोगों के नाम वंशावली में दर्ज करने वाले ब्राह्मणों को घाट पर पक्की दुकाने आवंटित की जाए !
6. जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़ मुक्तेश्वर ब्रजघाट में कार्तिक गंगा स्नान एवं दीपदान करने आए लाखों श्रद्धालूओ की सड़क सुरक्षा को लेकर गड्ढा मुक्त सड़कें, गंगा नदी में गोताखोर की तैनाती, पुलिस सुरक्षा प्रबंध एवं साफ सफाई सहित अन्य ज़न सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए !
7. जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़ मुक्तेश्वर एवं ब्रजघाट के बीच स्थित टोल टैक्स को कार्तिक गंगा स्नान से 48 घंटे पूर्व व बाद लाखों श्रद्धालूओं से लगने वाले भीषण जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं से निजात दिलाने हेतु टोल टैक्स मुक्त किया जाए !
8. भगवान श्री परशुराम जयंती के (अक्षय तृतीया) दिन को राष्ट्रीय राजपत्रित अवकाश घोषित किया जाए,
9. दिल्ली में रोहिणी स्थित जापानी पार्क का नाम बदलकर भगवान श्री परशुराम पार्क घोषित किया जाए,।

कार्यक्रम में महाबल मिश्रा पूर्व सांसद दिल्ली, पं० रविकांत शर्मा चेयरमैन, अंबिका प्रसाद शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पं० सोमदत्त शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, पं० संजय कौशिक राष्ट्रीय सचिव, पं० मायाप्रकाश शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष यूपी, पं० गोपाल शर्मा उपाध्यक्ष यूपी, पं० लोकेश शर्मा मीडिया प्रभारी मेरठ मंडल, पं० आशीष शर्मा जिलाध्यक्ष हापुड़, पं० देवेन्द्र शर्मा प्रधानाचार्य/ जिला उपाध्यक्ष हापुड़, सुनील शर्मा मीडिया प्रभारी हापुड़, सुरेश कुमार गौतम, अनिल कुमार, नानक चंद शर्मा, प्रेमानंद शर्मा, मूलचंद शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, विजय शर्मा पूर्व प्रधान, मूलचंद भारद्वाज, गौरव शर्मा, सोनू शर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे,।।