शिवदुर्गा विहार के देवेंद्र कृषि फार्म में रावण दहन कर दशहरा पर्व मनाया गया

फरीदाबाद :  आज सायं शिवदुर्गा विहार स्थित देवेंद्र कृषि फार्म में रावण दहन कर दशहरा पर्व मनाया गया। इससे पहले मथुरा से आए कलाकारों द्वारा सुन्दर प्रस्तुतियां की प्रस्तुति दी गईं। इसके साथ सुंदर-सुंदर झाकियां निकाली गईं, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। देवेंद्र कृषि फार्म में रावण के पुतले को आग की भेंट करने से पूर्व आतिशबाजी का शानदार कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गजेन्द्र भड़ाना लाला, आरएसएस प्रांत संपर्क प्रमुख गंंगा शंकर, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप, राजकुमार व सुरेन्द्र जांगड़ा उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

 

उपस्थित भक्तगणों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गजेन्द्र भड़ाना लालाजी ने जिला की जनता को दशहरे के पावन पर्व की बधाई दी और लोगों के खुशहाल और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज देश में आतंकवाद का साया बना हुआ है, जिस प्रकार भगवान श्री राम ने दृढ़ इच्छाशक्ति का संकल्प लेकर रावण का वध करके लंका पर विजय हासिल की थी, हमें भी देश के लिए संकल्प लेकर भ्रष्टाचार को समाप्त करने में अपना योगदान देना चाहिए और आतंकवाद का डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंपे कहा कि रामायण हमें सबसे अच्छा जीवन जीना सिखाती है। अपने बच्चों को रामायण की जानकारी, उनमें अच्छे संस्कारों के लिए आवश्यक है, जिस प्रकार रावण को बुराई का प्रतीक मानकर हर वर्ष उसका दहन किया जाता है वैसे ही हमें अपने अंदर की बुराइयों का भी दहन करना चाहिए।

आरएसएस प्रांत संपर्क प्रमुख गंंगा शंकर ने कहा कि आज हमारे समाज में अस्वच्छता, प्रदूषण, नारी उत्पीडऩ, अशिक्षा, जातिवाद, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, संवेदनहीनता, क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दे हैं। हमें रामायण के राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर इन बुराइयों को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प करना होगा।