NIT-5 स्थित एक मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने छापेमारी कर 8 आरोपी को किया गिरफ्तार

1,38,450 रुपये नकद बरामद, अपराध शाखा सेक्टर-16 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा जुआ खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर NIT-5 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 1,38,450 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-16 की पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मणी पठानिया वासी मकान नंबर 5D/122, NIT-5 फरीदाबाद अपने मकान में अन्य लोगों को बुलाकर जुआ खिलवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने नियमानुसार मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

मकान की तीसरी मंजिल पर 8 व्यक्ति रुपये रखकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए रहे थे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी को काबू कर लिया। जिनकी पहचान यश चड्ढा वासी बसंत कुंज नई दिल्ली, अनमोल बेरी वासी लाजपत नगर नई दिल्ली, कार्तिक वासी तुगलकाबाद दिल्ली,रचित कक्कड़ वासी गुरुहर किसन नगर, पश्चिम विहार नई दिल्ली, मनी पठानिया उर्फ अजितेश्वर वासी Nit 5 फरीदाबाद, अंकुर टंडन वासी सेक्टर 31, गुरुग्राम,हिमेश वासी नहर पार फरीदाबाद व नवदीप सिंह सेठी वासी पश्चिम पंजाबी बाग नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने मौका से कुल 1,38,450 रुपये नकद तथा ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। मामले में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।