दिवाली के मद्देनजर बल्लभगढ़ जॉन के थानों में कराई गई साफ सफाई, 450 से अधिक केस प्रॉपर्टीज को कराया गया डिस्ट्रॉय

फरीदाबाद : आगामी त्योहारों के मद्देनजर बल्लभगढ़ जॉन में थानों की साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़, प्रतीक अग्रवाल द्वारा थानों का निरीक्षण किया गया और संबंधित प्रबंधक थाना तथा सहायक पुलिस आयुक्त को उनके क्षेत्राधिकार के थानों की बेवजह लंबित केस प्रॉपर्टी का नियमानुसार निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी के चलते शुक्रवार को बल्लभगढ़ जॉन के विभिन्न थानों की 486 मदों को नियमानुसार नष्ट किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शुक्रवार 30 अगस्त को सहायक पुलिस आयुक्त तिगांव अशोक कुमार व तहसीलदार बल्लभगढ़ धर्मवीर वर्मा की देखरेख में गांव जसाना से स्थित गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में 486 केस प्रॉपर्टीज को आग के हवाले करके नष्ट किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि इसमें थाना शहर बल्लभगढ़- 100 , सदर बल्लभगढ़-105, सेक्टर 8- 76, आदर्श नगर-100, तिगांव-56 व छायंसा की 49 विसरा की मद शामिल है।