चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद, 2 वाहन चोर आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 ने थाना डबुआ के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शंभू ठाकुरी वासी सूरजकुंड फरीदाबाद को अमौलिक चौक से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने थाना भुपानी के एक वाहन चोरी मामले में सुमित वासी भारत कालोनी फरीदाबाद को गुरुग्राम फरीदाबाद रोड से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 2 मामलों का खुलासा करते हुए 2 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।