एक नवम्बर की दिल्ली महारैली बदलेगी राजनैतिक फिजा : अशोक तंवर
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सौंपी जिम्मेदारी
फरीदाबाद । कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं फरीदाबाद जिला प्रभारी डा. अशोक तंवर सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुंचे और आगामी एक नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर बैठक ली।
इस मौके पर फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं फरीदाबाद जिला प्रभारी डा. अशोक तंवर का स्वागत किया।

इस अवसर पर डा. अशोक तंवर ने जिले के तमाम कांग्रेसी नेताओं से रूबरू हो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों को दिल्ली रैली में ले जाने की जिम्मेदारी लगाई। इस अवसर पर पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश में जनता की आवाज बन गए है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी के पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे है। यह सार्वजनिक हो चुका है। इसलिए कांग्रेस देशव्यापी आन्दोलन चला रही है और उनका यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने दावा किया कि एक नवम्बर को दिल्ली की रैली एक महारैली में तब्दील होगी। इस रैली में लगभग दस लाख लोग शिरकत कर देश की राजनैतिक फिजा बदलने का काम करेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति-धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम कर रही है और देश में वोट चोरी से सरकार बनाई जा रही। भाजपा राज में महंगाई चरमसीमा पर है और बेरोजगार बढ़ रही है, जिससे युवा भटक रहा है। चहुंओर भ्रष्टाचार व्यक्त है और देश में एक तरह से अंगे्रजी शासन की तरह तानाशाहीपूर्ण राज चलाया जा रहा है। श्री तंवर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भारी संख्या में लोगों को लेकर राहुल गांधी की आवाज में दम बनाने का काम करें।

इस बैठक में तिगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर, वेद प्रकाश यादव, रेनू चौहान, तिलक नागर, डा. सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, मास्टर ऋषिपाल, मनोज अग्रवाल, ठाकुर राजाराम, योगेश ढींगड़ा, मुकेश डागर, उमेश कौशिक, गौरव ढींगड़ा, विधान प्रताप, अनुज शर्मा, सुनीता फागना, दीपक चौधरी, वीरेंद्र चंदीला, एन.के. शर्मा, विकास फागना, प्रेम यादव, सुंदर नेताजी, कामिल मलिक, गौरव चौधरी, सुरेश बेनीवाल, ऋतु कुंडू, लक्ष्मण तंवर, अर्जुन सैनी, बलजीत अरोड़ा, सरला भमोत्रा, राकेश चपराना, दिनेश शर्मा, एस.के. गोयल, अरुण अग्रवाल, मौसीन खान, संजय सोलंकी, देव वशिष्ठ, सुदेश डागर, महेंद्र चौधरी, राहुल सरदाना, सगुन चंद जैन, दीपक शर्मा, शालिनी चोपड़ा, चंचल तंवर, अश्वनी कौशिक, जसविंदर, रमेशपुर सरपंच, परवीन शर्मा, राजेंद्र चौहान, राम मेहर गोयल एवं मंगत शर्मा सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
