भारत का टी20 में सबसे सफल चेज: न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में भारत ने दो गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत ने जीता पहला टी20
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 226 रन चेज कर लिए, जो कि टीम इंडिया के टी20 इतिहास का सबसे सफलतम चेज है।