पिछले 24 घंटे में आए 2,828 नए केस, भारत में कोरोना मामलों में फिर उछाल

देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,828 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,53,043 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 14 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,586 हो गई है।

image Source : google

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 779 की वृद्धि हुई है। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत है। देश में अब तक 4,26,11,370 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं,covid-19 से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक टीके की 193.28 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।

 

 

source news: punjabkesari