बीजेपी ने किया बड़ा ऐलान, आगामी चुनावों के लिए टूटा भाजपा-जजपा गठबंधन

चंडीगढ़ : नगर निकाय चुनाव को हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद सभी पार्टियां चुनावों को लेकर तैयारी तेज कर चुकी हैं। इस बीच बीजेपी ने निकाय चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड ने बताया कि बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लडने का फैसला लिया है।

 

image Source : google

गठबंधन के चुनाव अकेले लडने के साथ ही भाजपा ने सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर भी अहम फैसला लिया है। धनखड ने बताया कि नगर परिषद का चुनाव बीजेपी सिंबल पर लड़ेगी।  जबकि पालिका के चुनाव को लेकर बीजेपी की जिला ईकाई द्वारा फैसला किया जाएगा। पालिका में जो उम्मीदवार सिंबल पर लड़ेगा उसका फैसला बीजेपी जिला इकाई करेगी। इसी के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावों को लेकर 1 जून को पंचकूला में बैठक होगी।

 

source news: punjabkesari