PM मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, ‘भगवान श्रीराम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं’

image Source : google

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, “देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं।

PunjabKesari

भगवान श्रीराम की कृपा से हर किसी को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। जय श्रीराम!” मान्यता है कि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम का जन्म हुआ था। इसी दिन देशभर में हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।

source news: punjabkesari