दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर जिला कार्यालय का करेंगे उदघाटन, जेपी नड्डा अंबेडकर जयंती के दिन ही गुरुग्राम में

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 अप्रैल  अंबेडकर जयंती के दिन ही गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर भाजपा द्वारा बनाए गए जिला कार्यालय का उदघाटन करेंगे। पंजाब के अंदर हुए विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े नेताओं तथा राष्ट्रीय नेताओं की गतिविधियां हरियाणा व हिमाचल को लेकर काफी ज्यादा बढ़ गई है।2 अप्रैल को पंचकूला में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ हुई बैठक के बाद नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की कोठी पर सांसदों का डिनर हुआ था।

image Source : google

8अप्रैल को सभी सांसद नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सरकारी आवास पर चाय के बहाने एकत्रित हुए थे। हरियाणा संसदीय दल की सप्ताहभर में यह तीसरी बैठक थी।

 

source news: punjabkesari