कहा- दोषियों पर लगाया जाए NSA, पेपर लीक मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ: यूपी बोर्ड की12वीं कक्षा का 2 बजे होने वाला अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया गया है। 24 जिलों में पेपर रद्द करने की कार्रवाई की गई है। इस मामले पर सीएम योगी ने दोषियों पर NSA लगाने का आदेश दिया है। वहीं 24 जिलों के DIOS सस्पेंड करने के आदेश भी जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। यूपी एसटीएफ मामले की जांच करेगी। बता दें कि बलिया जिले से पेपर लीक हुआ है।

image Source : google

 

source news: punjabkesari