अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना कलाकार सागरठ

image Source : google

सूरजकुंड : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटकों में राजस्थान के गांव भाबरु निवासी सागर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अकेले सागर ही नहीं, बलिक उनके 5 भाई भी मेले में किसी ना किसी पॉइंट पर लोगों के बीच घिरे हुए दिखाई देते हैं। सागर अपने आप में मेला में बाहर से आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए जिंद, डाकू व शिवजी आदि का रूप रख कर मेले में दिखाई देते हैं। जहां पर भी सागर लोगों को अलग अलग रूपों में दिखते हैं, पर्यटकों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग जाती है। सागर ने बताया कि उनका एक मात्र उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना है। मेले में श्रीमद्भागवत गीता के नाम से बनाए गए एक पॉइंट पर मंगलवार को महिलाओं, बच्चों और युवकों में सागर के साथ फोटो कराने की होड़ लगी रही,वहीँ सागर के भाई ने भी हनुमान जी का वेश धारण कर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।

source news: abtaknews