ब्राह्मण सभा की पंचायत सिकरोना में संपन्न

फरीदाबाद, मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) : समाज में व्याप्त कुरितियों को समाप्त करने को लेकर रविवार को जिला फरीदाबाद ब्राहमण सभा की पंचायत गांव सिकरोना में आयोजित हुई। आपको बता दें कि शादियों में दहेज की लिस्ट पढने,शादियों में डी.जे के प्रयोग पर रोक,दिन में शादी समारोह आयोजित करने जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर महीने ग्रामीण अंचल के किसी एक गांव में पंचायत का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को गांव सिकरोना में इस पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता जिला फरीदाबाद ब्राहमण सभा के अध्यक्ष बृजमोहन वत्स ने की। पंचायत में इन मुद्दों के अलावा भी समाज के गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए, ताकि उन बातों को आज के परिपेक्ष्य में समाज में चलन में लाया जा सके। इस मौके पर एनआईटी विधायक को हरियाणा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जाने पर जिला फरीदाबाद ब्राहमण सभा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि समाज की भलाई के लिए सभी एकजुट रहें। समाज को एकजुट करने का जो प्रयास जिला फरीदाबाद ब्राहमण सभा द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है।

इसके अलावा पृथला क्षेत्र से विधायक रहे पं टेकचंद शर्मा ने अपने सम्बोधन के दौरान सुझाव देते हुए कहा कि किसी बुर्जुग की मृत्यु पर उसकी अर्थी पर चद्दर चढाने का जो चलन है उस पर रोक लगनी चाहिए तथा इसके स्थान पर एक किलो सामग्री का चलन शुरू होना चाहिए, जिससे वातावरण को शुद्ध होगा। इस सुझाव की उपस्थित सभी लोगों ने प्रशंसा की। इसके अलावा पंचायत में रविदत्त शर्मा जाजरू ने अपने संबोधन में सुझाव देते हुए कहा कि शादी समारोह में गुरू,मान और मंदिर के लिए जो शगुन लिया जाता है इसके साथ ब्राहमण भवन के लिए भी शगुन लिया जाना शुरू किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला फरीदाबाद ब्राहमण सभा द्वारा दहेज की लिस्ट नहीं पढने का जो नियम बनाया गया है उसका पालन करने वाले मास्टर महेन्द्र शर्मा सीकरी,शिव दत्त शर्मा,रविदत्त शर्मा,देवदत्त शर्मा सिकरोना,रविदत्त शर्मा जाजरू,दीपचंद शर्मा हरफला व अशोक शर्मा सहराला को सम्मानित प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जिला फरीदाबाद ब्राहमण सभा अध्यक्ष बृजमोहन बातिस ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार उन्हे लागू किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ब्राहमण समाज के लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ की अनाज मंडी स्थित ब्राहमण भवन में एक भव्य लाईब्रेरी बनकर तैयार है, जिसका शुभारम्भ नवरात्रों में हो जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर कोई अन्य क्षेत्रिय ब्राहमण सभा अपने क्षेत्र में लाईब्रेरी का निर्माण करनी चाहती है तो उसमें जिला फरीदाबाद ब्राहमण सभा अपना पूरा सहयोग देगी। इस मौके पर मुख्य रूप सेमोतीलाल शर्मा, डा तेजपाल शर्मा, नियादरसिंह, मा सतबीर भारद्वाज, बाबूराम शर्मा, बाबू लाल गौड़, गिरिराज शर्मा, डीके शर्मा, सत्यदेव शर्मा हरफला, रवि दत्त शर्मा जाजरू,श्रवण शर्मा, वेदराम शर्मा, सूरजभान शर्मा, संजय शर्मा ताराचंद शर्मा, यादेश ठोंडा,योगेश शर्मा ने आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।