देखिए, सांसें रोक देने वाला वीडियो- पैरासेलिंग करते हुए बीच हवा में टूटी रस्सी, ऊंचाई से समुद्र में गिरा कपल

वेकेशन पर अकसर लोग तरह-तरह के एडवेंचर करना पसंद करते हैं लेकिन कई बार यही एडवेंचर खतरनाक रूप धारण कर लेते है ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला है दीव में। दरअसल, दीव पहुंचा कपल पैरासेलिंग कर रहा था कि  इसी दौरान बीच हवा में रस्सी टूट गई, कपल पैराशूच के साथ उपर हवा में उड़ गया, बता दें कि हादसे का पूरा वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहत की बात ये रही है कि कपल ने लाइफ जैकेट पहना हुआ था और समुद्र के पानी में गिरने के बाद उन्हें बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  इसमें अजीत कथाड अपनी पत्नी के साथ पैरासेलिंग करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पैराशूट से जुड़ने वाली एक रस्सी टूट गई। अजीत कथाड के बड़े भाई राकेश भी हादसे के समय बोट पर थे। उन्होंने कहा कि मैं वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और मुझे नहीं पता था कि रस्सी टूटने पर क्या करना है। मैंने अपने भाई और भाभी को ऊंचाई से गिरते हुए देखा। इस कपल को हालांकि पैरासेलिंग सेवा चलाने वाली निजी फर्म पाम्स एडवेंचर और मोटरस्पोर्ट्स के लाइफगार्ड्स ने सुरक्षित बचा लिया।
राकेश ने बताया कि उन्होंने ऑपरेटरों को बताया था कि पैराशूट की रस्सी खराब हो चुकी है। हालांकि, उन्हें आश्वासन दिया गया था कि कुछ नहीं होगा और रस्सी का क्षतिग्रस्त हिस्सा हवा में नहीं जाएगा। इस बीच पाम्स एडवेंचर और मोटरस्पोर्ट्स के मालिक ने तेज हवाओं के लिए दुर्घटना को जिम्मेदार ठहराया।