Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • Google अकाउंट को सुरक्षित रखने का यह है असरदार तरीका, आपको भी नहीं होगी इसकी जानकारी

Google अकाउंट को सुरक्षित रखने का यह है असरदार तरीका, आपको भी नहीं होगी इसकी जानकारी

By Mamendra Kumar On Aug 9, 2021

जीमेल (Gmail) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल आज के वक्त में स्कूल/कॉलेज से लेकर ऑफिस तक में किया जाता है। क्योंकि इससे ई-मेल भेजना आसान है और इसमें ई-मेल स्टोर करने लिए स्टोरेज की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर चैटिंग समेत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तक कर सकते हैं। निजी डेटा होने के कारण गूगल अकाउंट को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग गूगल अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए मजबूत पासवर्ड लगाकर रखते हैं, लेकिन इसके बाद भी अकाउंट हैक हो जाता है। आज हम आपको एक खास तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप गूगल अकाउंट ज्यादा सुरक्षित रख पाएंगे। आइए जानते हैं…

ऐसे एक्टिव करें Two-Step Authentication

  • गूगल अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन पेज पर जाएं
  • आपको यहां राइट साइड में Get Started का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  • गेट स्टार्ट पर क्लिक करने के बाद अपनी ई-मेल आईडी और पासवर्ड एंटर करें
  • अब आपको नीचे की तरफ ट्राई इट नाउ का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
  • इतना करते ही आपके फोन पर गूगल की ओर से एक मैसेज आएगा
  • उस मैसेज में दिए गए नो / येस में से Yes के विकल्प पर क्लिक करें
  • अब अपना मोबाइल नंबर एंटर करें
  • इसके बाद आप टेक्स्ट या फोन कॉल में से किसी एक पर क्लिक करके कोड प्राप्त करें
  • कोड एंटर करने के बाद Turn On पर टैप करें
  • इतना करते ही आपका अकाउंट सुरक्षित हो जाएगा

नोट : इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद जब भी आप अपना गूगल अकाउंट लॉग-इन करेंगे, तो पासवर्ड के साथ-साथ आपके डिवाइस पर एक नोटिफिकेशन आएगा। इस नोटिफिकेशन पर टैप करने के बाद ही आपका गूगल अकाउंट ओपन होगा। इसके बिना आप पासवर्ड की मदद से भी अपना अकाउंट ओपन नहीं कर पाएंगे।

आपको बता दें कि गूगल ने यूजर्स की सुविधा के लिए Gmail ऐप में एक शानदार चैटिंग फीचर जोड़ा है। Gmail यूजर एंड्राइड और iOS डिवाइस में Google चैट ऐप को इंटीग्रेट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब यूजर्स जीमेल में मेल भेजने के साथ-साथ चैटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। Gmail का चैट ऐप Google Workpace यूजर्स के लिए उपलब्ध था। जिसे पर्सनल एकाउंट के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। साधारण शब्दों में कहें यूजर्स को अब ऐप के निचले हिस्से में चार टैब मिलेंगे।

discoverynewsdiscoverynews24even you will not know about itThis is an effective way to keep Google Account safe
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    जन्म और मृत्यु” पर गोष्ठी सम्पन्न

    Next Post

    तालिबान के हमले तेज, दो और प्रांतीय राजधानी पर कब्जा, वहीं अफगान सरकार ने किया 570 आतंकियों को मारने का दावा

    You might also like More from author
    देश

    मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ

    अभी-अभी

    चीफ जस्टिस क्या बोले, न्यायपालिका की आजादी का मतलब हमेशा सरकार के खिलाफ फैसला देना…

    अभी-अभी

    ज्यादा क्लीवेज…नोरा फतेही ने बताया दिलबर गाने में क्यों नहीं पहना छोटा ब्लाउज,…

    अभी-अभी

    Bihar Teacher News: शिक्षक इन बातों का रखें विशेष ध्यान, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.