Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • विदेश
  • लैपटॉप से खुला राजः US राष्ट्रपति बाइडेन के बेटे हंटर ने बुलाई कालगर्ल, पिता के खाते से दिए 18.55 लाख रुपए !

लैपटॉप से खुला राजः US राष्ट्रपति बाइडेन के बेटे हंटर ने बुलाई कालगर्ल, पिता के खाते से दिए 18.55 लाख रुपए !

By Mamendra Kumar On Jun 25, 2021

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन में एक समानता है कि दोनों ही अक्सर विवादों में रहते हैं । अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में  रहने वाले ट्रंप की तरह ही हंटर भी उनके जैसे मिजाल वाले ही हैं। निजी संबंधों को लेकर विवादों में  रहने वाले हंटर बाइडेन को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। विदेशी मीडिया के मुताबिक हंटर बाइडेन ने गलत से एक रूसी वैश्या को अपने पिता के अकाउंट से 25 हजार डॉलर यानी करीब 18 लाख 55 हजार रुपए का भुगतान किया था।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक मई 2018 में हंटर ने रूस की मराल्ड फैंटेसी गर्ल्स (Emerald Fantasy Girls) एजेंसी से याना नामकी वैश्या को बुलाया था। हंटर ने याना को मेसेज भेजकर पूछा था कि वह शैटो मारमोंटे होटल में हैं और क्या वह अभी उपलब्ध हैं। याना होटल पहुंची दोनों ने सेक्स किया, वोडका पी और फिर पॉर्न वीडियो भी बनाया। इसके बाद कॉल गर्ल के लिए पेमेंट हंटर ने अपने पिता जो बाइडेन के खाते से की थी। सभी मेसेज, तस्वीरें हंटर बाइडेन के लैपटॉप में सेव थीं। हंटर अपने लैपटॉप को किसी डायरी की तरह ही रखते थे, जिसमें वह हर ईमेल और टेक्स्ट मेसेज में हुई बातचीत, फाइनेंशियल रिकॉर्ड वगैरह सेव रखते थे। हंटर अपना यह लैपटॉप डेलवेयर रिपेयर शॉप पर भूल गए थे और इस तरह से यह अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के हाथ लगा।

 

खबर के मुताबिक  याना अगले कुछ दिनों तक हंटर के साथ ही रही और उसने अपनी पेमेंट की मांग की। हालांकि, हंटर के डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहे थे और याना भी अपने 8 हजार डॉलर लिए बिना जाने को तैयार नहीं थी।  24 मई की सुबह हंटर ने अपने कैश ट्रांसफर ऐप Zelle में Gulnora नाम की महिला को जोड़ा। यह महिला याना की बॉस थी।हंटर ने गुलनोरा के अकाउंट में 8 हजार डॉलर ट्रांसफर किए लेकिन वह भी नहीं हुए। इसके कुछ ही मिनट बाद फाइनेंशियल सर्विस कंपनी Wells Fargo ने हंटर को फ्रॉड डिटेक्शन अलर्ट भेजा। इसके बाद याना ने भी 8 हजार डॉलर अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं हो सका।

 

याना वापस चली गई लेकिन जब हंटर सोकर उठे तब तक उनके बैंक अकाउंट खाली हो चुके थे। कंप्यूटर में सेव रसीदों से पता लगता है कि जो ट्रांजेक्शन फेल हुए थे वह असल में हो चुके थे और पैसा ट्रांसफर हो गया था। पहला 8000 डॉलर, इसके बाद 2000 डॉलर, फिर 3500 डॉलर, एक बार फिर से 8000 डॉलर और आखिरी में 3500 डॉलर…बारी-बारी करते हुए एक घंटे के अंदर 25000 डॉलर हंटर के अकाउंट से ट्रांसफर हो चुके थे। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही याना ने हंटर को मेसेज किया। याना ने लिखा, ‘मेरे अकाउंट में कई बार पैसे आए हैं। बीती रात से अब तक 19500 डॉलर आ चुके हैं। जब मुझसे मिलना चाहो फिर से मिलना ताकि मैं तुम्हें ये लौटा सकूं। अच्छा होगा अगर तुम मुझे मेरे निजी नंबर पर कॉल करोगे।’ हालांकि, इसके बाद याना का नंबर बंद हो गया और Emerald Fantasy Girls एजेंसी भी बंद हो चुकी है।

discoverynews24gave Rs 18.55 lakh from father's account!Secret revealed from laptop: US President Biden's son Hunter called Callgirl
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    J&K: शोपियां के हाजीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किया एक आतंकी

    Next Post

    खोरी में 10 हजार मकानों पर तोड़फोड़ को लेकर नगर निगम, पुलिस और वन विभाग तैयार

    You might also like More from author
    विदेश

    फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश करने की कोशिश, सह-पायलट आत्मघाती हमलावर था !

    अभी-अभी

    बोली- महंगाई में बच्चा पालना बहुत मुश्किल, 66 लाख सालाना कमाने वाली युवती को मां बनने…

    अभी-अभी

    बिना हेलमेट के ट्रिपलिंग पर लगा 1.36 लाख का जुर्माना, बेंगलुरू में महिला को ट्रैफिक…

    अभी-अभी

    परिवारों को लाने पर लगेगी रोक, UK ने सख्त किए वीजा नियम

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.