8.76 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सिकरोना की कार्रवाई
फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सिकरोना की टीम ने 8.76 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोहील उर्फ भब्बल निवासी ईरानी मोहल्ला, गांव धौज, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 नवम्बर को क्राइम ब्रांच सिकरोना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिलौखरी मोड़ के पास से काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.76 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना धौज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये में 20 ग्राम चिट्टा खरीदा था, जिसमें से कुछ का सेवन कर लिया तथा कुछ बेच दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
