मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
अपराध शाखा उंचा गांव की कार्रवाई
फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने थाना बी.पी.टी.पी क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अजय वासी शास्त्री कालोनी द्वारा थाना बी.पी.टी.पी में वर्ष 2025 में मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने आरोपी गौरव सोनम वासी नंगला इंक्लेव पार्ट-1 सारन फरीदाबाद को गुरुग्राम कैनाल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने यह मोटरसाइकिल लॉक तोडकर चुराई थी। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
