अवैध शराब की तस्करी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 204 बोतल बीयर व 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 4 नवंबर को पुलिस चौकी ग्रीन फिल्ड की टीम ने नाकाबंदी के दौरान इनोवा गाड़ी से अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दीपक शर्मा वासी ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 नवंबर को पुलिस चौकी ग्रीनफील्ड की टीम गुरुकुल रोड पर रेलवे फाटक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक इनोवा गाड़ी में अवैध शराब भर कर लाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सराय रेलवे फाटक पर नाकाबंदी की। इस दौरान इनोवा गाड़ी को रुकवाया गया, जिसका चालक सोनू यादव मौके से फरार हो गया, जबकि गाड़ी में सवार दीपक शर्मा निवासी ओल्ड फरीदाबाद को काबू कर लिया गया।
गाड़ी की तलाशी लेने पर 17 पेटी बडवाइजर बीयर (कुल 204 बोतल) तथा विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 18 बोतल बरामद हुईं। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शराब व इनोवा गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सूरजकुंड में हरियाणा आबकारी अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और नियमानुसार कार्रवाई की गई है। फरार चालक की तलाश जारी है..
