Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Thursday, November 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • फरीदाबाद
  • शेयर मार्केट में 850% मुनाफे का झांसा देकर 6.80 लाख रुपये की साइबर ठगी, खाताधारक आरोपी गिरफ्तार

शेयर मार्केट में 850% मुनाफे का झांसा देकर 6.80 लाख रुपये की साइबर ठगी, खाताधारक आरोपी गिरफ्तार

By Mamendra Kumar On Nov 5, 2026

फरीदाबाद : साइबर अपराधी लोगों को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया है। जिसमें कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आरोपित उजैफ कासिफ वासी दरियागंज दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-10, फरीदाबाद वासी ने थाना साइबर क्राइम बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 31 अक्टूबर 2025 को फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश कर 850 प्रतिशत से अधिक मुनाफा कमाने का लालच देने वाली एक रील देखने के बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। आरोपितों ने LKPNHWL नामक एप्लीकेशन के माध्यम से निवेश करवाया। 11 नवंबर से 16 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6.80 लाख रुपये जमा करवाए। एप्लीकेशन पर उसे मुनाफे सहित लगभग 14 लाख रुपये का बैलेंस दिखाया गया। पैसे निकालने के लिए उससे और पैसों की मांग की गई। जिससे उसे ठगी का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित मामले में खाता धारक है जो कबाड खरीदने बेचने का काम करता है और इसने अपना एक फर्म के नाम से खाता खुलवाकर आगे ठगों को दिया हुआ था, उक्त खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को अगामी पूछताछ के लिए 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

crime branchcrime branch faridabadCyber ​​fraud of Rs 6.80 lakh committed by promising 850% returns in the stock market; account holder arrested as an accused.faridabad crimefaridabad crime newsfaridabad newsfaridabad police newsfaridabad woman safty news
Mamendra Kumar9071 posts 0 comments

    Prev Post

    साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करने वाली टीम के तीन पुलिसकर्मी बने ‘Cyber Hero of the Week’, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, हिमाद्री कौशिक ने किया सम्मानित

    Next Post

    अवैध शराब की तस्करी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 204 बोतल बीयर व 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    विवाद के चलते ससुराल पहुंच दामाद, ससुर व पत्नी पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    फरीदाबाद

    Flexi Loan दिलाने के नाम पर 2,00,000 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी…

    फरीदाबाद

    अवैध शराब की तस्करी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 204 बोतल बीयर व 18 बोतल…

    फरीदाबाद

    साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करने वाली टीम के तीन पुलिसकर्मी बने ‘Cyber Hero of the Week’,…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.