मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
अपराध शाखा उंचा गांव की कार्रवाई
फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने थाना सारन क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोविंद वासी मीठापुर दिल्ली द्वारा थाना सारन में मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने आरोपी सचिन निवासी संगम विहार दिल्ली को सेक्टर-03 गुरुग्राम कैनाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है जिसने नशापुर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपित पर पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
