कंपनी से कॉपर चुराने के मामले में आरोपी कर्मचारी गिऱफ्तार, 45.720 किलोग्राम कॉपर बरामद

क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद : 20 अक्टूबर की रात को थाना सेक्टर-58 के अंतर्गत स्थित कंपनी से कॉपर चुराने के मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान शुभम वासी कृष्णा कालोनी सेक्टर-58 के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजय कालोनी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर की रात को उसी की ही कंपनी में काम करने वाले शुभम नाम के हेल्पर ने कट्टे में रखे कॉपर के पुर्जे को चोरी कर लिया था और मौका से फरार हो गया था। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुभम करीब 6 महीने से कंपनी में हेल्पर का काम कर रहा था उसे पैसों की जरुरत थी इसलिए 20 अक्टूबर को उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वह कंपनी की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ और वहा ऱखे कॉपर के पुर्जो को लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने 45.720 किलोग्राम कॉपर बरामद किया है। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।