दो शिफ्ट में होगा Exam, NEET PG परीक्षा की तारीख का ऐलान

 

IMAGES SOURCE : GOOGLE

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा NEET PG नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा अब 11 अगस्त को होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एसओपी और प्रोटोकॉल की समीक्षा के बाद नीट पीजी की नई तारीख का ऐलान किया गया है।

NEET PG तिथि अधिसूचना natboard.edu.in पर उपलब्ध है। इससे पहले  NEET PG पहले 23 जून को निर्धारित किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने इसे स्थगित कर दिया। देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर लग रहे आरोपों के बीच एहतियात के तौर पर परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

PunjabKesari

natboard.edu.in पर NEET PG की संशोधित तिथि कैसे जांचें

-natboard.edu.in पर जाएं और NEET PG परीक्षा पेज खोलें।

-परीक्षा तिथि अधिसूचना खोलें।

NEWS SOURCE : punjabkesari