Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • अभी-अभी
  • केसी वेणुगोपाल का केंद्र पर आरोप, ‘हमारे अकाउंट से 65 करोड़ रुपए डाका डालकर निकाले गए’

केसी वेणुगोपाल का केंद्र पर आरोप, ‘हमारे अकाउंट से 65 करोड़ रुपए डाका डालकर निकाले गए’

By Mamendra Kumar On Feb 22, 2024

 कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर “आर्थिक आतंकवाद” शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि उसके खातों से 65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ‘डाका डालकर’ निकाल ली गई ताकि लोकसभा चुनाव से पहले उसे आर्थिक रूप से अपंग बनाया जा सके। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ‘तानाशाही राज’ में बदलने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस को अपंग बनाने की कोशिश हो रही
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को आर्थिक रूप से अपंग बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह कांग्रेस की आर्थिक रूप से हत्या करने का प्रयास नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की हत्या है।” रमेश ने दावा किया कि इस ‘कर आतंकवादी हमले’ के जरिये यह प्रयास हो रहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव मजबूती से नहीं लड़ सके।

खातों को हाईजैक कर लिया
वेणुगोपाल ने कहा, “भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ आर्थिक आतंकवाद शुरू किया गया है। हमें यह पैसा आम लोगों और कार्यकर्ताओं से मिला है। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल के खातों को एक तरह से हाईजैक कर लिया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया, “बुनियादी बात है कि बैंकों से हमारे पैसे चुराए जा रहे हैं… यह चुनाव में विपक्ष को समान अवसर से वंचित करने का प्रयास है।” वेणुगोपाल ने कहा, “हम लड़ेंगे। हम अधिकरण के पास गए हैं… हम जनता के पास जायेंगे, क्योंकि जनता ही मालिक है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को तानाशाही राज में बदलना चाहती है।

PunjabKesari

केंद्र ने हमारे खातों पर डाका जाला 
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया, “भाजपा की सरकार ने सभी विपक्षी दलों और कांग्रेस के खिलाफ आर्थिक आतंकवाद शुरू कर दिया है…हमारे खातों पर डाका डालकर मोदी सरकार पैसे ले गई है।” उन्होंने कहा कि पार्टी, भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के खातों से 65,88,81,474 करोड़ रुपये निकाले गए हैं।

PunjabKesari

जनता तानाशाहीपूर्ण रवैये का जवाब देगी
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने आरोप लगाया कि उनके संगठन के खातों से जो पैसा निकाला गया, वह कार्यकर्ताओं ने जमा किया था। उन्होंने कहा कि जनता इस तानाशाहीपूर्ण रवैये का जवाब देगी। आयकर विभाग ने पिछले दिनों 210 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग का हवाला देते हुए कांग्रेस के प्रमुख खाते ‘फ्रीज’ कर दिए थे। हालांकि बाद में आयकर अपीलीय अधिकरण ने अगली सुनवाई होने तक उसके खातों पर से रोक हटा दी थी।

NEWS SOURCE : punjabkesari

'Rs 65 crores were withdrawn from our account by robbery'discoverynews24KC Venugopal alleges Centre
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    लिट्टरा पब्लिक स्कूल के नए भवन का मौजीपुर में हुआ उद्घाटन, मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Next Post

    अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा से हर देशवाशी है गौरवान्वित : राजकुमार वोहरा

    You might also like More from author
    देश

    मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ

    अभी-अभी

    चीफ जस्टिस क्या बोले, न्यायपालिका की आजादी का मतलब हमेशा सरकार के खिलाफ फैसला देना…

    अभी-अभी

    ज्यादा क्लीवेज…नोरा फतेही ने बताया दिलबर गाने में क्यों नहीं पहना छोटा ब्लाउज,…

    अभी-अभी

    Bihar Teacher News: शिक्षक इन बातों का रखें विशेष ध्यान, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.