नेहा राज और लवली काजल का भोजपुरी लोकगीत ‘गरम रोटी खातिर’ हुआ रिलीज, ब्लू साड़ी में ढहाया कहर

Mamendra kumar (Chief Editor DISCOVERY NEWS 24) ; वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से एक और देसी लोकगीत ‘गरम रोटी खातिर’ लेकर आडियंस के बीच आई है। जिसे मधुर आवाज में सिंगर नेहा राज ने गाया है और वीडियो में उभरती अदाकारा लवली काजल एक्टिंग करते हुए नजर आ रही हैं। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस वीडियो सॉन्ग में पति के रूखे व्यवहार और मारपीट करने के चलते युवा पत्नी बहुत परेशान है। वह अपने मायके फोन करके अपनी माँ से अपने पति की शिकायत करती है और नईहर में आने की बात करती है। यंग वाइफ की भूमिका में एक्ट्रेस लवली काजल ने शानदार अदायगी किया है। वह फ़ोन पर कहती हैं कि ‘दिहनी दहेज तबे आईल बानी, दुःख नाही सहब माई रे, कि गरम रोटी खातिर मरले बा मरदा, ससुरा ना रहब माई रे…’

लिंकः https://youtu.be/Im3CZEJN5l8?si=pEmO-Ik3f3GD4XJs

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने में लवली काजल सिंपल लुक में ब्लू साड़ी पहने कहर ढहा रही हैं। उनकी मासूमियत पति को लेकर शिकायत करने का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर नेहा राज और एक्ट्रेस लवली काजल हैं। गीतकार संतोष साहिल के लिखे गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार विक्की वॉक्स ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।