विधायक नीरज शर्मा ने आश्वासन समिति में कई मुद्दों पर चर्चा की
Mamendra kumar (Chief Editor DISCOVERY NEWS 24) फरीदाबाद: एनआईटी विधायक श्री नीरज शर्मा ने 15 सितम्ंबर 2023 को नगर निगम फरीदाबाद के कार्यालय में बतौर हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति के प्रतिनिधि के रूप में मीटिग ली जिसमें एनआईटी विधानसभा को लेकर विधानसभा में मिले आश्वासनों पर चर्चा की गई। बैठक में 13 आश्वासनों पर चर्चा हुई । आश्वासन सख्ंया 411 पर विधायक नीरज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिस फैक्ट्री वाले ने अवैध रूप से रेलवे की पटरी के उपर रास्ता खोल रखा है उसको तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए ।

अधिकारियों ने समिति के सामने बताया कि इसमें पैसो का दुरूपयोग हुआ है। आश्वासन सख्ंया 415 पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 45 दिन के अंदर बाल कल्याणा पाकेट, वैध रोड, नेतराम सरिया रोड, कुमाउ मदिंर रोड का एस्टीमेंट बनाकर टेंडर लगा दिया जाएगा। आश्वासन सख्ंया 441 में अधिकारियों को बताया कि सरकार ने सदन में आश्वासन दिया था कि वार्ड-7 , 27 फीट रोड विजय फर्नीचर से लेकर 60 फीट तक सडक का निर्माण करवा दिया जाएगा जोकि नही हुआ अब मीटिंग में अधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि 45 दिन के अदंर टैंडर लगाने का काम किया जाएगा।
विधायक नीरज शर्मा ने एनआईटी विधानसभा की मुख्य समस्याओं से नगर निगम आयुक्त महोदया को अवगत करवाया जिसमें बताया कि वार्ड-5 बालकल्याण स्कूल, वैध रोड, जीवन नगर एरिया, नेतराम सरिया रोड, वार्ड-3 सजंय कालोनी दयाशंकर गिरी वाली मुख्य सडक, वार्ड-9 भडाना चौक से सुभाष चौक, सुभाष चौक से गाजीपुर रोड, लालू एसटीडी से गाजीपुर , अटल चौक से सोनिया चौक, प्रिंस स्कूल रोड, नगंला से सरूरपुर रोड की काफी दयनीय स्थिति है जिसको लेकर मै निरंतर सरकार को बता रहा हूँ।
विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि मुख्यमंत्री जी के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर जी द्धारा इन सभी कामों को लेकर नगर निगम फरीदाबाद आयुक्त को निर्देश दिए है कि इनपर कार्यवाही अम्ल में लाए लेकिन 5-5 स्मरण पत्रो के बावजूद कोई कार्य नही हुआ। इसके अतिरिक्त विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत 60 फुट रोड पर लगभग 4 करोड रू का कार्य होना है लेकिन नगर निगम फरीदाबाद की लापरवाही के कारण कार्य बीच में अधूरा पडा है।
विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को बताया कि एनआईटी विधानसभा की दिन प्रतिदन आबादी बढती जा रही है इसलिए गांव बाजडी, गजीपुर, नगंला में सरकारी जमीन पर नया पानी का बूस्टर बनाया जाए ताकि आने वाले समय में पानी की किल्लत उत्पन्न ना हो तथा जवाहर कालोनी परशुराम बूस्टर का नव निर्माण करवाया जांए। मीटिंग में विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि गांव डबुआ की करोडो रू की जमीन नगर निगम ने अधिग्रहण की थी लेकिन आज भी गांव में मुख्य फिरनी वाला रास्ता जर्जर अवस्था में है इसलिए इसको बनवाया जाए तथा गांव डबुआ के समुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाएं।
विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि वार्ड-6 बूस्टर वाली सडक जिसका कार्य शुरू किया गया था लेकिन बीच में अधूरा छोड दिया गया जिसके कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है इसलिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द सडक को पूरा करवाया जाए। वार्ड-9 नगंला इन्कलेव 55 फीट रोड का कार्य जोकि सिचांई विभाग एनओसी ना मिलने के कारण रूका हुआ है उसको जल्द से जल्द शुरू किया जाए इस बाबत अधिकारियों को निदेश दिए। बैठक में विधायक नीरज शर्मा के साथ श्री यशपाल यादव, निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग चण्डीगढ से आनलाईन जुडे, नगर निगम फरीदाबाद आयुक्त श्रीमति ए.मोना श्रीनिवास,संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल, सयुंक्त आयुक्त शीखा अंतिल, मुख्य अभिंयता बीके कर्दम, अधीक्षक अभिंयता ओमबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता पदम भूषण एंव नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
