पीड़िता बोली-देख लेने की आरोपियों ने दी थी धमकी, झगड़े की रंजिश में 2 पड़ोसी युवकों ने घर से घुसकर की चोरी

पानीपत : पानीपत शहर की माईजी कॉलोनी में रंजिश रखते हुए दो पड़ोसी युवकों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने घर से नकदी सहित सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

IMAGES SOURCE : GOOGLE

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह माईजी कॉलोनी की रहने वाली है। वह अपने घर का ताला लगाकर अपनी जेठानी के घर सोने गई थी। 12 दिसंबर को वापस लौटी तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी 20 हजार की नकदी सहित सोने के कुंडल, एक जोड़ी बालियां चोरी हो गई थी। कुल 50 हजार के करीब का नुकसान हुआ था।

पीड़िता महिला ने बताया कि यह चोरी रहमान उर्फ चुचु व शमीम उर्फ काका ने की है। क्योंकि दो दिन पहले उपरोक्त दोनों ने उससे व उसके पति से लड़ाई-झगड़ा किया था। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों समेत उसके पति को भी गिरफ्तार किया था। दोनों थाने की हवालात से बाहर आए। बाहर आने के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि अब देखना तुम्हारे साथ क्या करेंगे।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari