2 अलग-अलग मामलों में वांछित था आरोपी, 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कैथल जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को देसी कट्टे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने इनामी बदमाश मटौर निवासी राहुल को पाडला-गुहणा मोड़ पर काबू कर लिया।

IMAGES SOURCE : GOOGLE

बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल मटौर गांव में शराब के ठेके पर फायरिंग करके कातिलाना हमला करने के दो अलग-अलग मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari