देश में कोरोना मामलों में आई भारी कमी, एक्टिव केस भी घटे, त्योहरों से पहले अच्छी खबर

भारत में एक दिन में covid-19 के 3,375 नए मामले आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,45,94,487 पर पहुंच गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 37,444 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 18 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,673 हो गई है। इसमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 11 मामले भी शामिल हैं।

IMAGES SOURCE : GOOGLE

आंकड़ों के अनुसार, covid-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में covid-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 849 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.35 फीसदी दर्ज की गई।

 

इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,28,370 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी covid-19  रोधी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की 218.75 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जान गंवाने वाले सात मरीजों में से तीन महाराष्ट्र के और एक-एक मरीज केरल, ओडिशा, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल का था।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari