डबुआ कॉलोनी में पहाड़ी पर स्थित श्री वीर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया

मामेंद्र कुमार (चीफ एडिटर डिस्कवरी न्यूज 24) फरीदाबाद :  डबुआ कॉलोनी में पहाड़ी पर स्थित वीर पंचमुखी हनुमान मंदिर में बजरंगबली, रुद्र अवतार, अंजनी पुत्र ,मारुति,पवन पुत्र केसरी नंदन महावीर श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहले दिन रामायण प्रचार मंडल द्वारा श्री रामायण जी का अखंड पाठ रखा गया।
मंदिर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। रामायण के समापन के बाद मंदिर के प्रधान श्री ज्योतिंद्र भड़ाना (रिंकू), मंदिर के संरक्षक हंसराज भगत जी, पंडित जगन, अमित जैन, सारिका जैन सहित अन्य भक्तो द्वारा केक काटा गया । सैंकड़ों भक्तों ने पूजा अर्चना और हवन किया ।

इसके बाद फल, लड्डू, टॉफी और भोजन प्रसाद बांटा गया। सभी भक्तो के सहयोग से हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्ष उल्लास से मनाया। शिक्षाविद् एडवोकेट अमित जैन ने बताया कि इस पंचमुखी हनुमान मंदिर की बहुत मान्यता है दूर दूर से भक्त यहां आकर बड़ी श्रद्धा से सिर झुकाकर वीर बजरंगी से अपने कष्टों के निवारण हेतु प्रार्थना करते हैं।
प्रत्येक मंगलवार तो भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।