जल्द ले सकती है यह बड़ा फैसला, कोरोना मामले बढ़ते ही एक्शन में दिल्ली सरकार
दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 366 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण दर बढ़ कर 3.95 प्रतिशत पर पहुंच गई। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोविड के मामलों और संक्रमण दर में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं कोरोना की रफ्तार को देखते हुए दिल्ली सरकार कुछ कोविड-पाबंदियों को फिर से लागू कर सकती है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि हालात नियंत्रण में हैं और राजधानी में बड़ी लहर के खतरे से निपटने के लिए 65,000 बेड तैयार किए जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार हालात की निगरानी कर रही है और ज्यादातर मामलों में अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं होती है। केजरीवाल ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की रफ्तार नहीं बढ़ी है, ऐसे में पैनिक होने की जरूरत नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि
685 मरीज अपने घरों पर पृथक-वास में हैं
शहर में कोविड के कुल 685 मरीज अपने घरों पर पृथक-वास में हैं। इसमें कहा गया है कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 9,735 बिस्तरें हैं और उनमें से 51 (0.52 प्रतिशत) अभी भरे हुए हैं। दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 325 नये मामले सामने आये थे, जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई थी। वहीं, संक्रमण दर 2.39 प्रतिशत रही थी। बुधवार को, कोविड के 299 मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत रही थी।
source news: punjabkesari
