प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेर बहादुर देउबा ने संयुक्त रूप से नेपाल में RuPay लॉन्च किया

image Source : google

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने आज शनिवार को दिल्ली में संयुक्त रूप से नेपाल में  RuPay लॉन्च किया।  इस दौरान पीएम मोदी ने  कहा कि नेपाल में ‘RuPay’ कार्ड की शुरुआत हमारी अर्थव्यवस्था की  कनेक्टिविटी में एक नया अध्याय जोड़ेगी। अन्य प्रोजेक्ट जैसे नेपाल पुलिस एकेडमी, नेपालगंज में इ  एकीकृत चेक पोस्ट, रामायण सर्किट आदि भी दोनों देशों को और करीब लाएंगे।

PM देउबा जी और मैंने व्यापार और सभी प्रकार से क्रॉस बोर्डर कनेक्टिविटी के पहल को प्राथमिकता देने पर भी सहमती जताई है। जयनगर-कुर्था रेल लाइन की शुरुआत इसी का एक भाग है। दोनों देशों के लोगों के बीच सुगम, बाधारहित आदान-प्रदान के लिए ऐसी योजनाएं बेहतरीन योगदान देंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस बात की विशेष प्रसन्नता है कि नेपाल International Solar Alliance का सदस्य बन गया है।इससे हमारे क्षेत्र में sustainable, affordable और clean energy को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय कंपनियों द्वारा नेपाल के हाइड्रो पावर डेवलपमेंटपरियोजनाओं में अधिक भागीदारी के विषय पर भी सहमति व्यक्त की है। हम दोनों सहमत हैं कि हमें बिजली क्षेत्र में सहयोग के अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। हमारा पावर कॉर्पोरेशन पर संयुक्त स्टेटमेंट भविष्य में ब्लू प्रिंट साबित होगा। हमने पंचेश्वर परियोजना में तेज़ गति से आगे बढ़ने पर ज़ोर दिया है।

source news: punjabkesari