Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • खेल
  • खाता खोलने उतरेंगे चेन्नई और लखनऊ शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी में सुधार कर

खाता खोलने उतरेंगे चेन्नई और लखनऊ शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी में सुधार कर

By Mamendra Kumar On Mar 30, 2022

शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण अपने शुरुआती मैच गंवाने वाली मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स गुरुवार को यहां एक दूसरे के खिलाफ अपनी कमजोरियों को दूर करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में अपना खाता खोलने का प्रयास करेंगी। इन दोनों टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उनकी हार का कारण शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का नहीं चल पाना था।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले मैच में वे इसमें सुधार करने की कोशिश करेंगी। आईपीएल का मौजूदा सत्र अभी शुरू हुआ लेकिन टॉस अहम भूमिका निभा रहा है, ऐसे में कोई भी टीम टॉस जीतने पर क्षेत्ररक्षण करना ही पसंद कर रही है। चेन्नई और लखनऊ दोनों को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने के बाद मैच गंवाना पड़ा था और ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी परिस्थितियां भिन्न नहीं है जहां दूसरी पारी के दौरान ओस काफी प्रभाव डाल सकती है।

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पहले मैच में नहीं चल पाए थे और वे इसकी भरपाई इस मैच में करना चाहेंगे। राहुल को आगे बढ़कर नेतृत्व करने की जरूरत है क्योंकि आईपीएल में उनके कप्तानी कौशल का भी आकलन किया जा रहा है। मनीष पांडे और इविन लुईस के भी जल्दी आउट होने के बाद मध्यक्रम में दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी और क्रुणाल पंड्या ने जिम्मेदारी संभाली थी जो कि लखनऊ के लिये अच्छा संकेत है।

लखनऊ के गेंदबाजों को हालांकि तुरंत ही सुधार करना होगा जिनकी गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की थी। तेज गेंदबाज दुशमंत चमीरा ने प्रभाव छोड़ा लेकिन अवेश खान नहीं चल पाये थे। इसके अलावा मैच का फैसला तय करने में रवि बिश्नोई, हुड्डा और क्रुणाल की स्पिन तिकड़ी की भूमिका भी अहम होगी।

चेन्नई को बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है क्योंकि पहले मैच में वह केवल 131 रन ही बना पाया था। मोईन अली की वापसी से टीम को मजबूती मिली है। उनके अलावा ड्वेन प्रिटोरियस भी चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे। पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पुरानी झलक दिखायी लेकिन रुतुराज गायकवाड़, रोबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे और अंबाती रायुडु नहीं चले थे।

नव नियुक्त कप्तान रविंद्र जडेजा भी बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि मोईन को किसकी जगह पर अंतिम एकादश में लिया जाता है और नंबर तीन पर कौन बल्लेबाजी के लिये उतरेगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट लिये लेकिन अन्य गेंदबाज नियंत्रित गेंदबाजी नहीं कर पाये थे। चेन्नई के गेंदबाजों को भी इकाई के तौर पर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

टीम इस प्रकार हैं : 

चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा (कप्तान), मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी।

लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (कप्तान), मनन वोहरा, इविन लुईस, मनीष पांडे, क्विंटन डिकॉक, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा, शाहबाज नदीम, मोहसिन खान, मयंक यादव, अंकित राजपूत, अवेश खान, एंड्रयू टाय, मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स, करण शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या जेसन होल्डर।

समय : मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

 

source news: punjabkesari

Chennai and Lucknow will go to open the account by improving the batting of the top orderdiscoverynews24
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    वायरल हुआ नर्मदेश्वर दुबे का गीत ऐसे चलो न लग जायेगा धक्का रे

    Next Post

    कुर्सी के लिए अपने सबसे वफादार आदमी की दे दी बलि, मरयम नवाज का आरोप- PM इमरान अहसान फऱामोश

    You might also like More from author
    खेल

    भारत क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, पाकिस्तान को धोया

    अभी-अभी

    चीफ जस्टिस क्या बोले, न्यायपालिका की आजादी का मतलब हमेशा सरकार के खिलाफ फैसला देना…

    अभी-अभी

    ज्यादा क्लीवेज…नोरा फतेही ने बताया दिलबर गाने में क्यों नहीं पहना छोटा ब्लाउज,…

    अभी-अभी

    Bihar Teacher News: शिक्षक इन बातों का रखें विशेष ध्यान, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.