शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री योगी ने MLC पद से दिया इस्तीफा, गोरखपुर से चुने गए हैं MLA

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  MLC पद से से इस्तीफा दे दिया है। गोरखपुर शहर से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने यह इस्तीफा विधान परिषद सभापति को भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कहा गया है कि विधान परिषद में योगी आदित्यनाथ का पद 22 मार्च से खाली माना जाएगा। CM योगी सितंबर 2017 में विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए थे।