सोतई गांव में जन्माष्टमी पर झगड़े में हुई हत्या के पांच अन्य आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने गांव सोतई में झगड़े के दौरान हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। गिरफ्तार आरोपी चन्द्रभान,सूर्यदेव,योगेश कुमार और लेखराज उर्फ़ लेखू फरीदाबाद के गाँव सोतई के रहने वाले है और आरोपी रोहित सोहना रोड पलवल का रहने वाला है। #murder #sotaivillage #janamshtmifestival #ballabgarh #faridabad

 

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि 31 अगस्त 2021 को गांव सोतई में जन्माष्टमी पर्व वाले दिन दही मटकी फोड़ने को लेकर दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई थी। जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी के तहत दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने बताया कि मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर उपरोक्त एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियो से 5 लकडी के डंडे बरामद किये गये है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है