BBnews ने पूरा किया एक साल का सफर

मुंबई, मामेंद्र कुमार : आप जानते होंगे कि ‘bbnews.co.in’ की शुरूआत 16 अक्‍टूबर, 2020 को हुई थी। इसलिए यह हम सबके लिए हर्ष की बात है कि आज ‘bbnews.co.in’ को एक साल पूरे हो गए है। तब से लेकर अब तक न केवल इसकी निरंतरता हमलोगों ने कायम रखी बल्कि गुणवत्ता के स्तर पर भी विशेष ध्‍यान दिया। हम लोगों ने यही सोच कर ‘bbnews’ शुरू किया था कि मुख्यधारा के मीडिया से ओझल हो रहे जनसरोकारों से जुड़ी खबरों व मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करें और उस पर गंभीर विमर्श हो। साथ ही एक अरब से अधिक की जनसंख्या वाले देश की राष्ट्रभाषा हिंदी को इंटरनेट पर प्रभावी सम्मान दिलाने के लिए सार्थक प्रयास हो। हमने इस दिशा में ईमानदारी से प्रयास किया, इसलिए महज एक साल की अवधि में ही bbnews वेब पत्रकारिता का चर्चित मंच व वैकल्पिक मीडिया का प्रखर प्रतिनिधि बन गया है। भाषा, विषयवस्तु और विविधता की दृष्टि से इसने वेब पत्रकारिता की दुनिया में प्रमुख स्थान बना लिया है। गौरतलब है कि इस वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, मीडिया, पर्यावरण, स्वास्थ्य, साहित्य, कला-संस्कृति, विश्ववार्ता, खेल से संबंधित 5000 से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

इस मौके पर bbnews के एडिटर ब्रजेश मेहर ने बताया कि हमने आमजन की आवाज को अपने पोर्टल के माध्यम से उठाया है। पोर्टल पर अभी तक सैंकड़ों लेखों को प्रकाशित किया जा चुका है। इसमें से कई खबरों ने आमजन को राहत पहुँचाई है। पोर्टल के माध्यम से देश से लेकर विदेश तक की खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित किया गया है। bbnews में प्रकाशित कई खबरों का असर भी देखने को मिला है। इसके साथ ही आज ही के दिन 2005 में हमारे घर हमारी चहिती बिटिया का जन्म भी हुआ था। bbnews के एक साल के जश्न के साथ दिव्यांशी मेहर का भी जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।