बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर तंज करते हुए आज कहा कि देश को विकास के नाम पर आत्मनिर्भर बनाने का ढोंग किया जा रहा है। गांधी ने ट्वीट किया , ‘‘देश का विकास कर के एक‘आत्मनिर्भर‘‘अंधेर’नगरी बना दी।”

उन्होंने बेरोजगारी को लेकर एक अखबार में छपी खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े के अनुसार बेरोज़गारी एक साल में 2.4 फीसदी बढ़कर 19.3 फीसदी हुई है। श्री गांधी ने इससे पहले देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए भी व्यंग्यात्मक लहजे में कहा , ‘‘ हमारे देश की उन्नति के रास्ते का हर विघ्न दूर हो गणेश चतुर्थी।”