यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है सुपरस्टार रितेश पांडे का धांसू गाना “खइके पान बनारस वाला”, 11 लाख से अधिक मिले व्यूज
मुंबई, मामेंद्र कुमार : भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रितेश पांडे को यूंही ट्रेंडिंग स्टार नहीं कहा जाता बल्कि उनके अक्सर गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते है. उनका नया गाना खइके पान बनारस वाला सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हो कर बवाल मचा रहा है। यह गाना यूटयूब पर 24 नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है और अब तक 11 लाख से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है। गाना तेजी से 2 मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। रितेश पांडे ने इस मोस्ट अवेटेड गाना खइके पान बनारस वाला में जो डांस किया है वो कमाल का है वाकई उन्होंने बॉलीवुड के इस बड़े सांग को रिक्रिएट कर दिया है जिसपर अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया था। सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर काफी रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाए जा रहे हैं. यूट्यूब पर रितेश पांडे के इस गाने ने हड़कंप मचा दिया है। रितेश पांडे का लेटेस्ट सांग न सिर्फ ट्रेंडिंग सांग के म्यूज़िक चार्ट्स में शामिल है बल्कि यह गाना 1 मिलियन व्यूज क्रॉस कर गया है। वास्तव में रितेश पांडे का नाम ही काफी है, उनके गानों को ट्रेंडिंग पर लाने के लिए।
लिंक
रितेश पांडे का गाना ‘खाईके पान बनारस वाला’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है और म्यूज़िक चार्ट्स में पॉपुलर लिस्ट में बना हुआ है। सोशल मीडिया पे रितेश पांडे ने सभी का आभार जताया है। उन्होंने लिखा है “जय हो, मेरा ये गाना ट्रेन्डिंग में है। आप सभी दर्शकों को दिल से बहुत बहुत धन्यवाद।” गाना किसी फ़िल्म के सांग की तरह शूट किया गया है। रितेश पांडे ने फिर सिद्ध किया है कि अल्बम के गाने में भी परफॉर्मेंस और एक्टिंग दिखा कर दर्शकों के दिलों में उतरा जा सकता है।

अमिताभ बच्चन स्टारर एक्शन फिल्म डॉन के सुपर हिट सांग खइके पान बनारस वाला को भोजपुरी में एकदम नए अंदाज में लेकर आ गए हैं रितेश पांडे। इस गाने ने हंगामा मचाया हुआ है। रितेश पांडे ने इस क्लासिक सांग को नया स्वरूप दिया है और इसका वीडियो तो धमाल मचा रहा है। धमाकेदार सांग “खइके पान बनारस वाला” में रितेश पांडे के साथ उनकी ऎक्ट्रेस श्वेता म्हारा भी बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। बॉलीवुड सांग की तरह इसे काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है जिसमे ढेर सारे डांसर्स हैं, शानदार लोकेशन है और दोनों ने गजब का डांस किया है।
बता दें कि इस गाने को रितेश पांडे ने गाया है, आशीष वर्मा ने संगीत दिया है और जेडी बहादुर ने लिखा है। इसके डायरेक्टर टीम संजू (गुंजन), कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा, डीओपी वेंकट महेश, एडिटर सनी सिन्हा और रिशु सिंह, प्रोडक्शन हेड आनंद कुमार (संटू) हैं और पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो मुम्बई में हुआ है।
