सुपर स्टार गुंजन सिंह का मस्ती भरा वीडियो सांग “भईवा से पिटवाईये देम्ही गे” हुआ रिलीज
मुम्बई, मामेंद्र कुमार : भोजपुरी फिल्मों के स्टार सिंगर एक्टर गुंजन सिंह का नया धमाकेदार मगही गाना ‘भईवा से पिटवाईये देम्ही गे’ रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। यह गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. गुंजन सिंह और शिल्पी राज की आवाज में इस गाने को कुछ घन्टे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर उनका यह मगही गाना ‘भईवा से पिटवाईये देम्ही गे रिलीज हुआ है. इस गाने का कॉन्सेप्ट यूनिक है। प्रेमिका के दबंग भाई की थीम पर बेस्ड गाने में दर्जनों डांसर्स भी दिख रहे हैं। गाने में गुंजन सिंह की ऎक्ट्रेस ने भी अपनी अदाओं का हॉट जलवा दिखाया है। इस गाने को गुंजन सिंह के साथ गाया है भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने. गुंजन सिंह के साथ इस गाने में नजर आ रही एक्ट्रेस ने गज़ब डांस किया है जिनकी अदाएं दर्शकों को मदहोश कर रही हैं.
लिंक
गुंजन सिंह ने सोशल मीडिया पर गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा है “आ गया सौंग भईवा से पिटवाईये देम्ही गे आपलोग जरूर देखें। हर हर महादेव।” वाकई यह एक शानदार सांग है। किसी फिल्म के सांग जैसा फील आ रहा है इस गाने में। गुंजन सिंह का ये गाना एक सिचुएशन और कॉन्सेप्ट के साथ शूट किया गया है। गाने में गुंजन सिंह और ऎक्ट्रेस की जोड़ी और केमिस्ट्री को भी लोग खूब लाइक कर रहे हैं। इस गाने को लिखा है अमन अलबेला ने और गाने का म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

