‘बदरवा’ में फिर दिखेगा शिल्पी राज की आवाज, नीलम गिरी की कातिलाना अदाएं का जलवा
मुंबई, मामेंद्र कुमार : भोजपुरी इंडस्ट्री की ‘ट्रेंडिंग सिंगर’ शिल्पी राज और ‘ट्रेंडिंग गर्ल ‘ नीलम गिरी जब भी साथ आती है , तो इंडस्ट्री में धमाका होना तय है। इसके अब तक आये सभी सांग मिलेनियम क्लब में शामिल हुए हैं। हालही में नीलम गिरी और शिल्पी का धमाकेदार सांग ‘कबले होई लइका दुसरका’ और ‘गरईया मछरी’ रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गए हैं। दोनों ही गानों को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। अब एक बार फिर से वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से दोनों का मदमस्त कर देने वाला धमाकेदार सांग ‘बदरवा’ 25 अगस्त सुबह 6 बजे रिलीज होने जा रहा है।
इस सांग को शिल्पी राज ने अपनी मदहोश कर देने वाली मधुर आवाज में गाया है। इसके साथ सांग में नीलम गिरी ने अपनी कातिलाना अदाओं से सबको अपना दीवाना बनाने की तैयारी कर ली है।

सांग के टीजर में नीलम काली साड़ी से लेकर हर रंग की साड़ी पहने हुए हैं। उसी में बारिश में भीगते हुए उनके डांस मूव लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए काफी हैं। नीलम गिरी सोशल मीडिया पर जैसे ही अपना कोई वीडियो डालती है वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘बदरवा’ सांग के निर्माता इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार हैं, वही गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। तो ‘बदरवा’ को संगीत से संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वही इसका निर्देशन आर्यन देव ने किया है। कोरियोग्राफी सम्राट अशोक, एडिटिंग मीत जी, डीओपी राजेश राठौड़, रवि राठौड़, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। गाने के सभी राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।
