सुपरस्टार रितेश पांडे का धमाका वीडियो सांग “18+” हुआ रिलीज, ईशा गुप्ता के दिखे जलवे
मुंबई , मामेंद्र कुमार : भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे के गाने इन दिनों ट्रेंडिंग में चल रहे हैं और यूटयूब पर गर्दा उड़ाए हुए हैं। उनका नया वीडियो सांग 18+ वायरल भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। यह रितेश पांडे का एक नए अंदाज का रोमांटिक गीत है जिसमे वह ऎक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ईशा गुप्ता इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
लिंक
रितेश पांडे ने इसका लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है “गाना नहीं धमाका लेकर आ गये है हम! 18+ वायरल भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर आउट हो गया है ” वाकई यह धमाका सांग है। गाने को रितेश पांडे ने गाया है। इस के संगीतकार विनय विनायक और गीतकार जाहिद अख्तर हैं। विडियो डायरेक्टर दिपेश गोयल और डिओपी मुकुल हैं। कोरियोग्राफर अमित स्याल, एडिटर राघव हैं।

