ग्रेफ में सभी सोसायटी को मिलेगा भरपूर पानी, लगेंगे स्मार्ट मीटर

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद की सभी सोसायटी को अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) भरपूर पेयजल आपूर्ति देगा। जो सोसायटी पानी की मास्टर लाइन से दूर हैं, वहां तक पेयजल लाइन डाली जाएगी। 14 अगस्त को ग्रेटर फरीदाबाद के छह रेनीवेल चालू हो जाएंगे। इनसे पानी मास्टर लाइन में भी आएगा। इसके बाद जिन सोसायटी में अभी तक सरकारी पानी नहीं पहुंच पा रहा है, वहां समस्या नहीं रहेगी। फिलहाल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कुछ सोसायटी को ट्यूबवेलों से पानी दे रहा है। इसके अलावा पानी के बिल और इसका भुगतान आनलाइन होगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पानी के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिनके माध्यम से पानी की रीडिग सीधे कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में जाएगी। जल्द सभी सोसायटी में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे।

बैठक में सामने आया कि बीपीटीपी, ओमैक्स, पुरी और समरपाम जैसे कालोनाइजरों के पास भी पानी का कनेक्शन नहीं है। 36 बसें और मिलेंगी एफएमडीए की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गरिमा मित्तल ने बताया कि फिलहाल 14 सिटी बसें जिले में चल रही हैं। बृहस्पतिवार को 36 और बसें आ जाएंगी। इनका संचालन एफएमडीए के माध्यम से होगा। 36 बसें आने से हजारों यात्रियों को लाभ होगा। इन बसों के लिए भी रूट तय किए जा रहे हैं। जिस रूट पर फिलहाल सिटी बसें भरकर चल रही हैं, वहां और बसें चलाई जाएंगी। बल्लभगढ़ से बदरपुर बार्डर राष्ट्रीय राजमार्ग और बाईपास पर बसों फेरे बढ़ाए जाएंगे। सुधारेंगे यातायात व्यवस्था डा. गरिमा मित्तल ने बताया कि सेक्टर-12-15 विभाज्य सड़क से राजमार्ग पर काफी वाहन चालक गलत दिशा में चलते हैं। इससे हादसे हो रहे हैं और बाकी वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। यहां पर इंजीनियरों से बेहतर यातायात संचालन के लिए योजना बनवाई जाएगी। इसके अलावा पिछली बैठकों में जो निर्णय हुए उनकी समीक्षा की गई। बैठक में एफएमडीए के मुख्य अभियंता एनडी वशिष्ठ, रमेश बागड़ी, सलाहकार ललित अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।