चलो स्कूल चलें अब के नारे से स्त्री शक्ति पहल समिति ने शुरू किया जागरूकता अभियान
फरीदाबाद : स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के द्वारा संचालित आईएमटी स्थित प्रशिक्षण केंद्र ने आज शिक्षा रैली का आयोजन किया इस रैली का उद्देश्य शिक्षा से वंचित करोड़ बच्चों की आवाज को सरकार तक पहुंचाना था रैली के माध्यम से संस्था के स्वयंसेवकों ने झुग्गी झोपड़ी और भवन निर्माण स्थलों पर रहने वाले बच्चों को शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया इस अवसर पर स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिनसिनवार ने कहा कि कोरोना महामारी से विश्व भर में 15 करोड़ से ज्यादा बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए हैं कोरोना महामारी ने भारत में ना सिर्फ करोड़ों लोगों का रोजगार छिना अपितु पिछले 2 साल से स्कूल ना खुलने के कारण और भी अधिक बच्चों के शिक्षा से वंचित होने का अंदेशा है खासकर भारत जिसकी आबादी 135 करोड़ है इस लिहाज से भारत में बच्चों के शिक्षा छोड़ने की दर ज्यादा हो सकती है और उन्होंने सरकार से अपील की कि सरकारी स्कूलों को जितना जल्दी हो उतना जल्दी खोला जाए ताकि जो गरीब तबके के बच्चे हैं जिनके पास लैपटॉप, मोबाइल इत्यादि अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण मौजूद नहीं है उनकी शिक्षा सुचारू रूप से शुरू की जा सकती है नहीं तो आने वाले समय में शिक्षा से वंचित बच्चों की दर अत्याधिक बढ़ जाएगी इस अवसर पर संस्था के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीनाक्षी शर्मा , योगिता,काजल, नीलू, इशिता ,तनीषा, प्रिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान था

