पाक संसद के पास लहराए गए तालिबान-अफगान के झंडे, आंतकियों का साथ दे रहे PM इमरान को झटका

इस्‍लामाबादः अफगानिस्‍तान में तालिबान को सत्ता में लाने के लिए पूरा जोर लगा रहे पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने ही देश में बड़ा झटका लगा है। पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद में युवाओं के एक दल ने रविवार को संसद के पास स्थित द लेक व्‍यू पार्क में अफगानिस्‍तान का राष्‍ट्रीय झंडा लहराना शुरू कर दिया।  घटना का पता चलते ही पाकिस्‍तानी सुरक्षा एजेंसियां चौकन्‍नी हो गईं। जिस जगह पर यह अफगानी झंडा लहराया गया, वहां से कुछ ही दूरी पर संसद समेत देश की कई महत्‍वपूर्ण सरकारी इमारत स्थित हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवा तालिबान का सफेद झंडा भी लहरा रहे थे। डॉन अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 20 से 25 युवाओं का समूह शाम को अफगानिस्‍तान और तालिबान के झंडे के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े और युवाओं के साथ पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में  फिलहाल मामला नहीं दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि पार्क के अंदर अफगानिस्‍तान और तालिबान के झंडे लहराए गए। बता दें कि अफगानिस्‍तान में जारी जंग में बड़ी संख्‍या में पाकिस्‍तानी मदरसों के जिहादी भी पहुंचे हैं।

कई जिहादी अफगान सेना के साथ जंग में मारे भी गए हैं। इन्‍हें बलूचिस्‍तान और खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में दफनाया गया है। इस दौरान तालिबानी आतंकी भी मौजूद रहते हैं। यही नहीं पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए अफगानिस्तान की सरजमीं पर गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में अफगानिस्तान के एक नागरिक घायल हो गया। इसके बाद से अफगान रक्षा मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कुछ दिनों पहले स्पिन बोल्डक इलाके में पाकिस्तानी सेना को अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार अफगानिस्तान की जमीन पर देखा गया था