Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • फरीदाबाद
  • सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी के नाम सौंपा ज्ञापन

सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी के नाम सौंपा ज्ञापन

By Mamendra Kumar Last updated Jul 6, 2021

फरीदाबाद  : [ मामेन्द्र कुमार ] सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाने के लिए आज फरीदाबाद के समाजसेवी संस्थाओं और फरीदाबाद वासियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी को उपायुक्त फरीदाबाद यशपाल यादव जी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा, श्री यशपाल यादव जी की अनुपस्थिति में फरीदाबाद एडीसी सतवीर मान को ज्ञापन सौंपा और उन्हें विस्तार पूर्वक बताया कि सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल क्यों बनाना चाहिए समाजसेवी जसवंत पवार ने कहा कि आज फरीदाबाद की आबादी 28 से 30 लाख के तकरीबन होने जा रही है

वहीं राजस्व की बात करें तो फरीदाबाद जिला दूसरे नंबर पर हरियाणा सरकार को राजस्व देता है लेकिन फिर भी फरीदाबाद में स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी सुविधाएं नाम मात्र की है। शहर में आबादी बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाएं नाम मात्र के लिए के लिए बढ़ी है जबकि प्राइवेट अस्पताल फरीदाबाद के हर कोने में फैल चुके हैं
लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में एक गरीब इंसान अपना इलाज नहीं करवा पता क्योंकि जो प्राइवेट अस्पतालों की जो फीस है वह मध्यम और गरीब लोगो की पहुंच से बहुत दूर है

वही समाजसेवी अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि सनफ्लैग हॉस्पिटल की बिल्डिंग खाली पड़ी है जो कि हरियाणा सरकार के अधीन है और लोगों की पहुंच के हिसाब से बिल्कुल उपयुक्त है । सुगमता की दृष्टि से यह अस्पताल फरीदाबाद मध्य और ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों के लिए भी बहुत लाभकारी होगी। हरियाणा सरकार इसे जल्द से जल्द सरकारी अस्पताल बनाती है तो फरीदाबाद के मध्यम और गरीब वर्ग को बहुत राहत मिलेगी। इससे पहले ज्यादातर निजी अस्पताल सरकार से सस्ती दर पर ली गई जमीन पर बने हैं, मगर निजी अस्पताल प्रबंधकों ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में दोनों हाथों से मरीजों को लूटा। शासन-प्रशासन इनके खिलाफ सख्त कानून के अभाव में मौन होकर देखता रहा।
इसलिए हम सभी फरीदाबाद वासियों की माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, हरियाणा सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी से विनम्र निवेदन है कि फरीदाबाद जनहित में सनफ्लैग अस्पताल को प्राइवेट या निजी हाथों में ना देकर सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाया जाए ज्ञापन देने में अभिषेक गोस्वामी, राजू धारीवाल, कपिल पाराशर, एसएस राठौर, भगत सिंह, जसवंत पवार मौजूद रहे

Memorandum submitted to the Prime Minister to make Sunflag Hospital a government hospital: Jaswant Pawar
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    गुजरात: हाइवे पर एक साथ टहलते नजर आए 5 शेर, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

    Next Post

    जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा की गोष्ठी : सुमित्रा चौहान

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.