Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Tuesday, October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email
  • Privacy Policy
  • संपर्क करें

Discoverynews24Discoverynews24 - Hindi National, Haryana News Portal

header banner
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • फरीदाबाद
  • राज्य
    • हरियाणा
    • एनसीआर/दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विविध
    • अध्यात्म
    • साहित्य
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • महिला
Discovery News 24
  • Home
  • फरीदाबाद
  • फ़रीदाबाद के कार्यकर्ता बाटेंगे मास्क और सेनीटाईज़र भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा

फ़रीदाबाद के कार्यकर्ता बाटेंगे मास्क और सेनीटाईज़र भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा

By Mamendra Kumar On May 7, 2021

फ़रीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ज़िला कार्यालय सेक्टर 88 फ़रीदाबाद पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला द्वारा युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों को मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित किए गए I इस अवसर कर ज़िला महामंत्री सचिन ठाकुर, ज़िला महामंत्री गोल्डी अरोडा, ज़िला उपाध्यक्ष सुरेंद्र नटनागर, मनीष सिंह और ज़िला सचिव कार्तिक वशिष्ठ उपस्थित रहे I यह सभी मास्क एवं सेनीटाइजर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा फ़रीदाबाद के अलग अलग क्षेत्रों में मुख्यतः अनाधिकृत कोलोनियों और स्लम बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को बाँटा जाएगा I इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को मास्क लगाने, सेनीटाइजर का इस्तेमाल करने व सामाजिक दूरी का पालन करना आदि संदेश देकर लोगों को जागरूक किया जाएगा I भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क व सेनीटाईज़र बाँटने की पूरी तैयारी कर रखी है I यह सभी मास्क एवं सेनीटाइजर भारतीय जनता पार्टी ज़िलाध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं I

मास्क एवं सेनीटाइजर उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद के ज़िलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व संगठन का धन्यवाद किया I उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग अलग तरीक़े से जन सेवा में लगे हुए हैं I युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व्यक्तिगत सम्पर्क के ज़रिए कोरोना से जीतकर आए लोगों को प्लाज़्मा दान करने के लिए प्रेरित कर रहें हैं ताकि प्लाज़्मा थेरेपी के माध्यम से लोगों की जान बचाई जा सके I रेड क्रॉस फ़रीदाबाद के सहयोग से अभी तक प्लाज़्मा डोनेशन के माध्यम से 30 से ज़्यादा लोगों की जान बचा बचाई जा चुकी है I टीकाकरण अभियान में भी भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य सहयोग कर रहे हैं I हेल्पलाइन के ज़रिए लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने का कार्य भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कर रहे हैं I भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नए नए अभियानों के माध्यम में देश और समाज की सेवा में कार्यरत हैं I अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने युवा साथियों के साथ अलग अलग जगहों कर पौधारोपण करके पौधारोपण की शुरुआत की I उन्होंने कहा कि अगर हमारा वातावरण स्वस्थ होगा तो हम सब भी स्वस्थ रहेंगे I मनीष सिंह ने लोगों से पौधारोपण करने की अपील की I भाजपा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने कहा कि युवा साथी तन, मन और धन के साथ समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं I उन्होंने समाज सेवा में जुटे सभी साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि अगर हम सब सरकार द्वारा लगाए गए लाक्डाउन के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे तो जल्दी ही कोरोंना की चैन तोड़कर कोरोना को हराने में कामयाब होंगे I

discoverynewsdiscoverynews24Faridabad activists will share mask and sanitizer Bharatiya Janata Party Yuva Morcha
Mamendra Kumar8923 posts 0 comments

    Prev Post

    केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, याचिका खारिज कर बोला- ऑक्सीजन सप्लाई पर हाईकोर्ट का आदेश सही

    Next Post

    यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, 9 मई से अगले आदेशों तक इन ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद

    You might also like More from author
    फरीदाबाद

    शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने…

    फरीदाबाद

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय पर भरोसा बरक़रार, विद्यार्थियों को…

    फरीदाबाद

    नशे की तस्करी से संबंधित जानकारी 1933 अथवा 90508-91508 पर साझा करें- एनसीबी

    फरीदाबाद

    दशहरा पर्व को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा प्रबंध, 1200 पुलिसकर्मी…

    Prev Next
    Advt.
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Email
    • Privacy Policy
    • संपर्क करें
    © 2026 - Discovery News 24. All Rights Reserved.

    Sign in

    Welcome, Login to your account.

    Forget password?
    Sign in

    Recover your password.

    A password will be e-mailed to you.